फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में युवक की पिटाई, मोबाइल नकदी लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के समीप कृषक एक्सप्रेस में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने एक युवक की जमकर पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश युवक मोबाइल और नकदी लूट कर भाग निकले। हालांकि ट्रेन में चल रही स्कोर्ट टीम के पुलिस कर्मियों ने एक बदमाश को पकड़ लिया और कार्रवाई न कर उसे छोड़ दिया। मामले में पीड़ित रितेश यादव ने जीआरपी को तहरीर दी है।
विज्ञापन

लखनऊ से गोरखपुर होते हुए वाराणसी जाने वाली कृषक एक्सप्रेस में भीमपुरा थाना क्षेत्र के सतहवा निवासी रितेश यादव यात्रा कर रहा था। इसी दौरान सीट पर बैठने को लेकर कुछ लड़कों से उसका विवाद हो गया। बेल्थरारोड स्टेशन के समीप ट्रेन के पहुंचते ही करीब 10-12 की संख्या में सवार बदमाशों ने रितेश यादव की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई करने के बाद बदमाश उसका मोबाइल और नकदी लूट ले गए। पीड़ित की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। राजकीय रेलवे पुलिस की उदासीनता के चलते मौके से जीआरपी स्कोर्ट ने पकड़े गए एक बदमाश को छोड़ दिया गया। जबकि पीड़ित न्याय के लिए इधर-उधर भटकता रहा। बेल्थरारोड जीआरपी चौकी प्रभारी राजकुमार राजभर ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें