फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूखदारों को छूट और गरीबों पर सितम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

शहर में बदरीनाथ नेेशनल हाईवे से लेकर आंतरिक मार्गों की घेरबाड़ करने वालों पर कार्रवाई की बजाए पुलिस का डंडा अब गरीब ठेली वालों पर चला है। शुक्रवार को पुलिस ने सड़क किनारे लगी नौ ठेली संचालकों को पकड़ कर प्रतिव्यक्ति ढाई सौ रुपये के चालान किया गया। इस अभियान में उन पक्की दुकान वालों को छूट दे दी गई, जो शहरभर में अपना सामान सड़कों पर लगाकर कई फुट तक घेरे हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने हरिद्वार रोड, त्रिवेणीघाट रोड, रेलवे रोड, देहरादून रोड, तिलक रोड आदि क्षेत्रों और मुख्य चौक-चौराहों पर फल व सब्जी आदि की ठेली लगाने वाले नौ लोगों को पकड़ लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से ठेली संचालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर तो लोग अपनी ठेली छोड़कर ही मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस नौ ठेलियों और उनके संचालकों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने उनका चालान कर 2000 हजार रुपये का राजस्व वसूला। साथ ही पुलिस ने दोबारा ऐसा नहीं करने हिदायत देकर उनकी ठेलियों को छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने शहरभर में राज मार्ग और आंतरिक सड़कों पर अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई। उधर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण करने को लेकर ठेली वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बताया कि भविष्य में भी कार्रवाई को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें