फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बेटी का कातिल पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। गोविंदनगर के समीप नवजात बेटी के शव मिलने के मामले में पुलिस आठ दिन बाद भी आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस का कहना है कि नगर क्षेत्र के सरकारी और तमाम निजी अस्पतालों में 2 फरवरी से पूर्व जन्मीं बेटियों की डिटेल खंगाली जा रही है, मगर उससे फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोविंदनगर में बीती 2 फरवरी को पुलिस ने एक नवजात बेटी का शव नाली से बरामद किया था। नवजात के गले में लोहे का तार लिपटा था। पुलिस ने हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया था। बावजूद मामले में पुलिस के हाथ फिलहाल आरोपी तक पहुंचने लायक कोई सबूत अभी तक नहीं लग पाए हैं।

डीएनए सेंपल सुरक्षित
ऋषिकेश। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद नवजात बेटी के डीएनए सेंपल को सुरिक्षत रखा गया है, ताकि आरोपी की धरपकड़ होने के बाद उसका डीएनए सैंपल का मिलान किया जा सके। फिलहाल पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
पुलिस टीम आरोपी तक पहुंचने के भरसक प्रयास कर रही है। फिलहाल कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा है। पूरी कोशिश की जा रही है कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन

प्रवीण सिंह कोश्यारी, कोतवाल, ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें