फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खोखों और रेस्टोरेंट पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
विज्ञापन

देहरादून-मसूरी रोड के किनारे बने अवैध खोखों और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को एडीएम वित्त और राजस्व वीर सिंह बुदियाल ने नेतृत्व में टीम ने रोड पर बने करीब 143 खोखों और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। इनमें 40 से अधिक में तमाम खामियां पाई गईं हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि देहरादून से मसूरी तक बड़ी संख्या में खोखें और रेस्टोरेंट खुल गए है। जिनमें कई अवैध बने है। इनकी वजह से देहरादून घाटी का विहंगम दृश्य अब कहीं से भी नजर नहीं आता। यातायात बाधित होने से पर्यटकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं, गंदगी से पर्यावरण प्रदूषित होता है। इन खोखों में असामाजिक गतिविधियों की भी शिकायत मिलती रहती है। शिकायतों पर शासन के निर्देश पर गढ़वाल मंडल आयुक्त ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में सचिव एमडीडीए, एसडीएम मसूरी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, सहायक वन संरक्षक व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग की एक टीम गठित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम बुदियाल ने बताया कि खोखों और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर इनके नक्शे पास हैं या नहीं, जमीन किसकी है, शौच की व्यवस्था है या नहीं, कूड़ा निस्तारण की क्या व्यवस्था है, पार्किंग की क्या व्यवस्था है आदि बिंदुओं पर जानकारी ली गई है। जानकारी के आधार पर सभी विभागों से इसका सत्यापन कराया जाएगा। उसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी प्रशासन ने सर्वे करना शुरू किया था, लेकिन विरोध के चलते सर्वे पूरा नहीं हो सका था। इस दौरान एसडीएम मीनाक्षी पटवाल, वन विभाग, एमडीडीए के अधिशासी अभियंता एसएस रावत, लोनिवि और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें