फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब न पीने की दी नसीहत तो काट दी पत्नी की उंगलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। शराबी पति ने क्रूरता की हदें पार करते हुए धारदार हथियार से पत्नी के हाथ की अंगुलियां काट दी। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति की नशाखोरी पर ऐतराज जताया। महिला का राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में उपचार चल रहा है। हालांकि अभी तक मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

घटना कीर्तिनगर तहसील के लोस्तू-घंडियाल क्षेत्र की है। चौरास में चाय की दुकान चलाने वाला एक व्यक्ति शुक्रवार शाम शराब के नशे में घर पहुंचा। पति की रोज-रोज शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने उसे समझाने की कोशिश की, तो शराब के नशे में व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे पत्नी के हाथ की अंगुलियां आगे से कट गई और सिर में चोट लग गई। महिला के ससुर ने मामले की सूचना राजस्व पुलिस को दी। राजस्व पुलिस ग्रामीणों की मदद से रात में घायल महिला को मेडिकल कॉलेज ले आई, जहां उसका उपचार चल रहा है। शनिवार को राजस्व पुलिस तहरीर की प्रतीक्षा करती रही। नायब तहसीलदार सब्बल सिंह ने बताया कि महिला अभी मानसिक रूप से बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके सामान्य होने की प्रतीक्षा की जा रही है। यदि वह मौखिक रूप से बयान देती है, तो पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें