फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप
विज्ञापन

-- पीड़िता ने एसएसपी से लगाई मुकदमा दर्ज करने की गुहार

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। गुमानीवाला निवासी एक युवती ने ऋषिकेश में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि कोतवाली में तहरीर देने के आठ दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून निवेदिता कुकरेती को भेजे गए शिकायती पत्र में गुमानीवाला निवासी 25 वर्षीय युवती ने बताया कि ऋषिकेश में रहने वाला एक युवक से उसकी पहचान वर्ष 2005 में हुई थी। बताया कि युवक ने दोस्ती बढ़ाकर वर्ष 2015 में शादी का प्रस्ताव रखा। युवक के पहले ही शादीशुदा होने पर उसने इनकार दिया। तो उसने पत्नी को तलाक देने का झांसा देकर परिवार वालों को विश्वास मे लिया। परिवार के लोग शादी के लिए राजी हो गए। युवक के परिजनों ने उसे घर से निकाला, तो परिवार वालों ने उसे घर में शरण दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इसी दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बताया कि युवक ने उसके साथ 3 जून 2017 को वैष्णो देवी मंदिर में धार्मिक रीति रिवाज के साथ विवाह भी कर लिया। गर्भवती होने पर युवक मुकर गया और युवती व परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बीती 24 जनवरी को ऋषिकेश पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर दी। बावजूद पुलिस ने लिखित कार्रवाई नहीं की। लिहाजा, अब पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गुहार लगाई है।
क्या कहते हैं अधिकारी
मामले की जानकारी मिली थी। पीड़िता की शिकायत पर तहकीकात चल रही है। प्रारंभिक जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विजय भारती
एसएसआई, ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें