फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की संदिग्ध मौत पर लड़की सहित तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की मौत के मामले में तीन के खिलाफ हत्या का केस
विज्ञापन

मृतका के पिता ने कराया मुकदमा, पुलिस ने फोरेंसिक जांच को भेजा शव
युवती साथियों के साथ गई थी तपोवन कैंप में
अमर उजाला ब्यूरो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में युवती के पिता ने एक युवती सहित दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद विसरा फोरेंसिक जांच के लिए देहरादून प्रयोगशाला भेजा है।
थाना पुलिस को दी तहरीर में मृतका के पिता कुंवर सिंह बिष्ट निवासी गोपेश्वर हाल निवास ढालवाला ने बताया कि उनकी बेटी मेघा बिष्ट (21) एक कंपनी में काम करती थी और ऋषिकेश ढालवाला में रिश्तेदार के घर में रहती थी। 26 जनवरी को मेघा ने उन्हें फोन पर बताया था कि वह अपनी सहेली मधु नेगी पुत्री देवपाल नेगी निवासी ग्राम देवलधार नरेंद्रनगर के कमरे पर गई है, लेकिन अगले दिन यानी 27 जनवरी की सुबह पुलिस का फोन आया कि मेघा की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेघा की हत्या की आशंका जताते हुए मृतका के पिता ने 30 जनवरी को मधु नेगी सहित अमन (23) पुत्र प्रवीण शर्मा निवासी सोमेश्वर नगर ऋषिकेश और जसविंदर उर्फ मन्नी (25) निवासी रेशम माजरी थाना डोईवाला के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में पता चला है कि मेघा नामजद अपने दोस्तों के साथ 26 जनवरी की रात तपोवन स्थित एक कैंप में गई थी। वहां शराब पी गई। उसके बाद रात को मेघा ने सिरदर्द की शिकायत की। 27 जनवरी सुबह छह बजे तीनों साथी उसे निर्मल चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ऋषिकेश पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। फोरेंसिक जांच के लिए विसरा देहरादून प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें