फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली एलईडी टीवी बेचने पर दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

सेलाकुई।
अधिक मुनाफा कमाने के लालच में दुकानदार उपभोक्ताओं को नकली सामान बेचकर चूना लगा रहे हैं। शुक्रवार को सहसपुर पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में नामी कंपनी के नकली एलईडी टीवी बेचने के आरोप में दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 12 टीवी बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद टीवी की कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी देहरादून और सहारनपुर से पाइरेटेड एलईडी लाते थे। उन्हें असली बताकर ग्राहकों को बेच देते थे। शुक्रवार को स्पीड नेटवर्क इंटेक्स कंपनी चंडीगढ़ के ऑपरेशन हेड राजेश शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि सहसपुर बाजार में इंटेक्स और अन्य कंपनी के नकली एलईडी टीवी बेचे जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने जीएमडी इलेक्ट्रॉनिक्स के यहां छापा मारकर 9 टीवी बरामद किए, जबकि अहमद टेलीकॉम एंड इलेक्ट्रानिक्स के यहां से तीन नकली टीवी बरामद हुए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौर ने बताया कि दुकानदार सचिन कालरा पुत्र कश्मीरी लाल और नफीस अहमद पुत्र मकसूद अहमद को नकली एलईडी टीवी बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बरामद एलईडी में से एक एलईडी सैमसंग कंपनी का है।
विज्ञापन

इससे पहले 10 जनवरी को कस्बा स्थित एक दुकान से बजाज कंपनी के 46 मोनो ब्लॉक मोटर पंप (नकली टूल्लू पंप) बरामद हुए थे। तब पुलिस ने दुकानदार को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें