फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों से चोरी माल के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजपुर पुलिस ने सील बंद कोठी से चोरी के मामले में वांछित दो युवकाें को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से चोरी की एलईडी समेत काफी सामान बरामद किया गया है। आरोपियों ने एक शिक्षिका के घर से भी चोरी की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

जाखन स्थित अंसल ग्रीन वैली में सुजीत कुमार की सील बंद कोठी से एलईडी, एलसीडी, एसी आदि काफी सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों कमल थापा और अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से चोरी की एलसीडी आदि बरामद हुई थी। पूछताछ में कमल थापा ने अपने अन्य साथियों के नाम पुलिस को बताए थे। पुलिस ने मंगलवार को जोहड़ी गांव के जंगल से फरार रोहित शास्त्री निवासी बापूनगर और एक नाबालिग को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियाें ने हैप्पी एन्क्लेव निवासी शिक्षिका स्मिता बाल्स के घर में चोरी की बात भी स्वीकार की है। आरोपियों की निशानदेही पर गले की चेन, कान के कुंडल और 3500 रुपये की नगदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें