फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी उप निरीक्षकों ने सीखे जांच के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बैंक फ्रॉड और भूमि संबंधित मामलों में एसआईटी के उप निरीक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। कार्यशाला गढ़वाल रेंज स्तर पर आयोजित हुई। कार्यशाला में गढ़वाल मंडल के 60 उपनिरीक्षक शामिल हुए।
पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने कहा कि उत्तराखंड में भू माफियाओं और अन्य व्यक्तियों द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी भूमि को कब्जा करने और बेचने संबंधी कई मामले प्रकाश में आए हैं। धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेंज स्तर पर एसआईटी गठित की गई। उप महानिरीक्षक ने कहा कि एसआईटी जांच में अधिकांश मामलों में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। एसआईटी को सभी मामलों में सफलता मिली है। धोखाधड़ी करने वाले जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यशाला में जांच करने वाले उप निरीक्षकों को जमीनी विवादों में विक्रय पत्रों में लगने वाले प्रपत्रों, मुख्तारेआम के आधार, ब्लड रिलेशन संबंधी जानकारी दी गई। राजस्व विभाग के मुकेश चंद्र रमोला तहसीलदार सदर, भगवती प्रसाद जगूडी सहायक भूलेख अधिकारी, जसपाल राणा नायब तहसीलदार सदर, आरडी मित्रा सब रजिस्ट्रार, राजीव जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व, सुरेंद्र जोशी ने उप निरीक्षकों को भूमि संबंधी मामलों की जांच के गुर बताए। इस दौरान बृजेंद्र नैथानी, एएसपी निहारिका भट्ट, निरीक्षक राकेश गुसाई, मनीषा नेगी, जीवन सिंह बिष्ट समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें