फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से अपने ठाकुरपुर लौट रहा था दिनेश तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से ठेकाकर्मी की मौत
विज्ञापन

-- दुकान से अपने गांव ठाकुरपुर लौट रहा था दिनेश तिवारी

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रायवाला में अंग्रेजी शराब की दुकान में कार्यरत बाइक सवार एक कर्मचारी को बीते बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कर्मचारी बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसी बीच अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने घायल को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना पुलिस के मुताबिक रायवाला में अंग्रेजी शराब की दुकान में कार्यरत कर्मचारी दिनेश तिवारी (36) पुत्र रामचंद्र तिवारी निवासी ठाकुरपुर, रायवाला बीते बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे दुकान से बाइक लेकर हरिद्वार नेशनल हाईवे पर उतरा। इसी दौरान तेज गति में आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही चालक मय वाहन के मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी दिनेश तिवारी को सरकारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में गंभीर घायल दिनेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह उपनिरीक्षक देवेंद्र पंत ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें