फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से भागे दो नाबलिग ऋषिकेश से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से भागे दो नाबालिग ऋषिकेश से बरामद
विज्ञापन

-- पुलिसकर्मियों को बृहस्पतिवार रात रेलवे रोड पर घूमते मिले
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। हरियाणा स्थित बल्लभगढ़ से करीब एक माह पूर्व भागे एक नाबालिग लड़की और लड़के को कोतवाली पुलिस ने रेलवे रोड से बीते बृहस्पतिवार की रात बरामद कर लिया। पुलिस ने इस बाबत हरियाणा पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद शुक्रवार सुबह थाना छयसा फरीदाबाद की पुलिस ऋषिकेश पहुंची और उन्हें साथ ले गई। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार की रात गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को रेलवे रोड पर एक संदिग्ध नाबालिग लड़की व लड़का घूमते हुए मिले। पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछताछ की, तो जवाब देने से कतराने लगे। शक होने पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दोनों हरियाणा स्थित बल्लभगढ़ निवासी हैं और बीते 6 नवंबर को घर से भागे थे। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने मामले को लेकर हरियाणा की छयसा थाना पुलिस से संपर्क किया। जिस पर थाना पुलिस ने बताया कि नाबालिग के परिजनों की ओर से अपहरण का मुकदमा दर्ज है। शुक्रवार सुबह एसआई देशराज पुलिसकर्मियों के साथ ऋषिकेश पहुंचे। बताया कि एसआई की सुपुर्दगी में दोनों नाबालिगों को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें