हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढ़े चोरों और कबाड़ी से चोरी की दो मोटरसाइकिल और ई रिक्शा की चार बैटरी बरामद की गई है। चोरों की टोली का सरगना पूर्व फौजी का बेटा है। मौज मस्ती के लिए यह युवक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र से मोटरसाइकिल एवं ई रिक्शा की बैटरी चोरी होने की शिकायत
जनक सिंह, महसर अली, नरेश नरूला ने की थी। शिकायत पर एक्टिव हुई पुलिस टीम ने रेगुलेटर पुल के पास बुधवार सुबह मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन युवक दबोच लिए। युवकों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो बैटरी बरामद हुई। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में युवकों ने कबूला कि वे चोरी की घटनाओं को अंजाम देते आ रहे हैं, उन्होंने चोरी की एक मोटरसाइकिल और बैटरी कबाड़ी को बेची है। पुलिस टीम ने मोहल्ला तेलियान में कबाड़ी की दुकान पर छापा मारकर एक मोटरसाइकिल, दो बैटरी बरामद कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताय कि आरोपियों के नाम सोनू भट्ट पुत्र ऋषि भट्ट निवासी शिवालिक नगर, कार्तिक पुत्र गंगा प्रसाद निवासी ललतारौ पुल, विशाल पुत्र राजेश धीमान निवासी जगजीतपुर कनखल एवं कबाड़ी धर्मवीर पुत्र छंग्गा निवासी मोहल्ला तेलियान है। बताया कि गैंग का सरगना सोनू भट्ट है और उसके पिता रिटायर्ड फौजी हैं।