फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर 4.70 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी के मामले में हाथी बड़कला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसआईटी से की थी।
विज्ञापन

एसआईटी की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। जिस आधार पर सहसपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जगदीश चंद्र भट्ट लेन-16 इंद्रप्रस्थ अपर नत्थनवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून को चंद्रमोहन सिंह गुंसाई निवासी हाथीबड़कला थाना कैंट ने 30 जुलाई 2012 को ग्राम छरबा में करीब छह बिस्वा जमीन दिखाई थी। जिसका 4.70 लाख रुपये में अनुबंध हुआ। पीड़ित को आरोपी ने बताया कि उसका मूल स्वामी के साथ अनुबंध हो रखा है और आश्वासन दिया कि वह जल्द ही भूमि का विक्रय पत्र पीड़ित के हक में करा देगा, लेकिन पैसे लेने के बाद भी वह मामले को टालता रहा और रुपये भी नहीं लौटाए। जिस पर पीड़ित ने एसआईटी से शिकायत की थी। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि एक उपनिरीक्षक को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें