फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को घूमाने के लिए चोरी की मोटरसाइकिल, धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वाहन चोरों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जबकि एक वाहन चोर फरार होने में कामयाब रहा। बरामद मोटरसाइकिलों को औने पौने दाम में बेचने की तैयारी थी। क
विज्ञापन

ोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सुरेश पुत्र कैलाश चंद्र निवासी शास्त्री नगर की दो मोटरसाइकिल घर के बाहर से चोरी कर ली गई थी। पुलिस टीम ने जब पड़ताल शुरू की तब पता चला कि पड़ोस के ही नाबालिगों ने ही मोटरसाइकिलें चोरी की है। सेक्टर दो-भेल क्षेत्र के एक इंटर कालेज में कक्षा नौ में अध्ययनरत एक छात्र को पुलिस ने दबोचकर दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली, जबकि उसका सहपाठी फरार हो गया। पूछताछ में किशोर ने कबूला कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को घूमाने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की थी। मोटरसाइकिल पर दिन भर वह प्रेमिका को घूमाकर भी आया था। उधर, सददीक अहमद पुत्र मजीद निवासी मोहल्ला पांवधोई की मोटरसाइकिल भी चोरी हो गई थी। चेकिंग के दौरान घासमंडी से वाहन चोर सहदुल्ला पुत्र जमीम अहमद निवासी मोहल्ला पांवधोई और सोनू पुत्र इस्माल निवासी मोहल्ला पांवधोई को गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपियों ने कबूला कि वह मोटरसाइकिलों को औने पौने दाम में बेचने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें