फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप से कीमती सामान और नगदी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो नेम-
विज्ञापन


मोबाइल शॉप से सामान और नगदी ले उड़े चोर
-- गुमानीवाला में दुकान की दीवार तोड़कर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। गुमानीवाला में पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने शुक्रवार देर रात एक मोबाइल शॉप की दीवार तोड़कर कीमती सामान और नगदी पर हाथ साफ कर लिया। शनिवार सुबह दुकान मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार की रात चोरों ने गुमानीवाला में हरिद्वार बाईपास रोड पर पवन कुमार की मोबाइल की दुकान की दीवार तोड़ दी। चोरों ने दुकान में रखे लैपटॉप, एलईडी टीवी और नगदी पर हाथ साफ कर लिया। वह सामान के साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए।
सुबह पवन ने दुकान का शटर खोला, तो भीतर का मंजर देख उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान बिखरा था और पीछे की दीवार टूटी थी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना श्यामपुर चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक रघुुवीर कपरुवान ने बताया कि पीड़ित दुकान स्वामी ने मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। मौखिक सूचना के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुई थी दुकान में चोरी
ऋषिकेश। गुमानीवाला में पवन कुमार की दुकान को करीब पांच माह पूर्व भी चोरों ने निशाना बनाया था। चोर उस वक्त अन्य दुकानों से भी कीमती सामान और नगदी ले गए थे। हालांकि, पुलिस अभी तक इस मामले का खुलासा भी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें