फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने कसे अधीनस्थों के पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने मासिक अपराध गोष्ठी में अधीनस्थों के पेच कसे। रोशनाबाद पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने कहा कि थाना कोतवाली में आने वाले हर फरियादी की फरियाद सुनकर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई की जाए। आमजन की सेवा ही पुलिस का पहला कर्तव्य है, इसलिए आमजन की समस्या का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए।
शिकायती पत्रों की जांच में तेजी लाने की नसीहत देते हुए सात दिन में उसका निस्तारण करने की बात कही। कहा कि सत्यापन अभियान में तेजी लाई जाए। सत्यापन की प्रगति रिपोर्ट भी रोजाना भेजी जाए। कहा कि शराब के खिलाफ अभियान चलाकर सादे कपड़ों में पुलिस बल की तैनाती की जाए। कहा कि एसओ, इंस्पेक्टर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए ही आमजन की समस्याओं का निदान करें। एसएसपी ने कहा कि लंबित विवेचनाओं का निस्तारण भी जल्द से जल्द होना चाहिए, ताकि आमजन को न्याय जल्द मिल पाए। एसओ- इंस्पेक्टरों को बीट कर्मचारियों को लगातार क्षेत्र में रवाना कर बीट सूचना प्रत्येक दशा प्रत्येक दशा में लिखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ, इंस्पेक्टर एसओ मौजूद रहे।

गुंडा एक्ट में निरुद्ध
हरिद्वार (ब्यूरो)। धोखाधड़ी के आरोप में जेल गए मोहल्ला कस्साबान निवासी जीशान कुरैशी के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। हाल ही में ज्वालापुर पुलिस ने ऑटो रिक्शा बेचने के नाम पर दंपति से एक लाख साठ हजार की रकम ठग लेने के मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें