फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटा, फिर लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पत्नी को पीटने के बाद एक फैक्ट्री कर्मी ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। शव रात भर फंदे पर ही झूलता रहा। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। घटना दीपावली रात की है।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव विवाद थाना रगौन जिला हमीरपुर यूपी का रहने वाले 36 वर्षीय नरेंद्र अपनी पत्नी के साथ सीता विहार नेहरू कालोनी में रहता था। उसके बच्चे गांव में ही रहते हैं। दीपावली के दिन नरेंद्र ने अपनी पत्नी संपत देवी की दो बार पिटाई कर दी। तब पड़ोसियों ने बीच- बचाव किया। देर रात फिर जब वह पत्नी को पीटने लगा तो पत्नी घर से बाहर भाग गई और बाहर से कुंडा लगा दिया। पड़ोसियों को लेकर जब पत्नी वापस पहुंची तब अंदर से दरवाजा बंद था। खिड़की से झांकने पर देखा कि साड़ी के फंदे के सहारे उसका शव पंखे से लटका था। संपर्क करने के बाद भी पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर संपर्क नहीं हो सका। कोई भी पड़ोसी थाने चलने के लिए राजी नहीं हुआ। फिर सुबह करीब साढ़े छह बजे एसओ कमल मोहन भंडारी को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या की वजह साफ नहीं है। मृतक एवं उसकी पत्नी दोनों एक ही फैक्ट्री में नौकरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें