फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से जा रहे युवक को गोली मार

विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। गांव एहमासन नगर निवासी युवक पर गुरुवार रात अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सैफई रेफर कर दिया। हालांकि कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन



एहमासन निवासी विमल कुमार गुरुवार रात करीब नौ बजे साथी पतेश कुमार के साथ बाइक से बरनाहल स्थित बाजार जा रहा था। तभी एहमासन नगर मार्ग स्थित एफसीआई गोदाम के समीप पहुंचते ही अज्ञात लोगों ने बाइक सवारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक गोली विमल की कमर में जा लगी।

जिससे वह घायल होकर बाइक से नीचे गिर गया। साथी ने जब चीख पुकार मचाई तो हमलावर वहां से भाग निकले। सूचना मिलने के बाद घायल के परिवारीजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायल विमल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें