फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धनौरी। एक युवक ने आसफनगर ग्रंट निवासी युवक पर उसकी बहन को बहला फुसलाकर घर से भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धनौरी के आसफनगर ग्रंट निवासी एक युवक ने धनौरी पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि मनव्वर पुत्र मंसूर अली 15 सितंबर की रात करीब दो बजे उसकी बहन को बहला फुसलाकर कही भगा ले गया है। साथ ही घर में रखी बीस हजार रुपये की नगदी व करीब आठ हजार रुपये की कीमत के जेवरात भी ले गए है। पीड़ित ने तहरीर में बताया था कि उसकी बहन को गांव से बहला फुसलाकर भगाने में गांव के ही मंसूर अली, सनव्वर, सोनू और दिलशाद की भूमिका है। वह कई दिनों से अपनी बहन की खोजबीन में लगा हुआ था। सफलता न मिलने पर अब उसने अपनी बहन को खोजने के लिए तहरीर देकर धनौरी पुलिस से गुहार लगाई थी। मंगलवार को धनौरी पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस बावत धनौरी चौकी के कार्यवाहक प्रभारी शैलेंद्र ममगाईं ने बताया कि धनौरी पुलिस ने युवक की तहरीर के आधार पर युवती को भगा ले जाने के आरोप में चार लोगंो मनव्वर, सनव्वर, मंसूर और दिलशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। धनौरी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें