फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग अलग दुकानों के शटर तोडकर गल्ले में रखी नकदी उडाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दुकानों के टूटे ताले, नगदी चोरी
विज्ञापन

-- कान्हरवाला और बडोवाला क्षेत्र की दो दुकानों में की सेंधमारी
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
जौलीग्रांट पुलिस चौकी क्षेत्र की दो दुकानों से देर रात शटर तोड़कर गल्ले में रखी नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। सूचना पर पुलिस आकर छानबीन शुरू कर दी है। देर रात कान्हरवाला और बड़ोवाला क्षेत्र में चोरों ने दो जरनल मर्चेंट की दुकानों में शटर तोड़कर सेंधमारी की। कान्हरवाला विस्थापित क्षेत्र जाने वाले मार्ग पर पंकज राणा और बड़ोवाला में कमलनाथ की अलग-अलग दुकानें हैं। रोज की तरह शाम आठ बजे के आसपास दुकानें बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह मार्निंग वॉक करने वाले लोगों ने इन दुकानों का शटर टूटा देखा तो दुकानों के बाहर लिखे मोबाइल नंबरों पर इस घटना के बारे में जानकारी दी।
सूचना मिलने पर दुकानदार और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद दुकानों में रखा सामान चोरी नहीं हुआ पाया गया। जबकि गल्ले में रखी कुछ नकदी चोरी हुई पाई गई। स्थानीय लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि स्मैक के आदी युवक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में अतिरिक्त गश्त की व्यवस्था बनाने की भी मांग की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण सामग्री पर उठाए सवाल
डोईवाला। सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम सिंह पंवार ने ऋषिकेश भानियावाला हाईवे पर हो रहे निर्माण कार्य में निम्न स्तर की सामग्री के इस्तेमाल पर रोष जताया है। हाईवे प्रशासन को अवगत कराया कि हाईवे बनाने के लिए जो सामग्री प्रयोग में लाई जा रही है उसका स्तर ठीक नहीं है। लिहाजा उच्च गुणवत्ता परक सामग्री हाईवे बनाने में उपयोग की जानी चाहिए। कहा कि सड़क बनाने में कोताही नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें