फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध शराब का व्यापार कर रही दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। थाना पुलिस ने नगर में कच्ची शराब का कारोबार का व्यापार करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिलाओं पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि नगर में लंबे समय से कच्ची शराब का व्यापार करने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए पुलिस टीम ने रविवार देर शाम को तल्ला और मल्ला नैग्वाड़ क्षेत्रों में छापेमारी की। पुलिस ने कमला देवी और सरस्वती देवी को अवैध कच्ची शराब का व्यापार करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो कच्ची शराब की भट्टियां, 500 लीटर लहन व पांच-पांच लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। उन्होंने बताया कि मामले में दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें