फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वनकर्मी बन उगाही करने वालों को लोगों ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गंगा नदी में आ रही लकड़ी को पकड़ने के नाम पर कुछ फर्जी वनकर्मी चंडीघाट पर अवैध वसूली के लिए पहुंच गए। आसपास के लोगों ने संदेह होने पर फर्जी वनकर्मियों का विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही वन प्रभाग के बीट अधिकारी पहुंच गए तो अवैध वसूली करने पहुंचे कथित वन कर्मी वहां से रफूचक्कर हो गए। वन प्रभाग ने लकड़ी अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

हरिद्वार वन प्रभाग की चंडीघाट बीट में सोमवार दोपहर को गंगा में लकड़ियां बहकर आ रही थी। आसपास के लोग अक्सर लकड़ियां पकड़कर गुजर बसर करते है। सोमवार को भी कुछ लोगों ने गंगा से लकड़ियां पकड़ ली। वे उन्हें पकड़कर बाहर ला ही रहे थे कि दो फर्जी वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि स्वयं को हरिद्वार वन प्रभाग का वनकर्मी बताकर अवैध उगाई करने लग गए। आसपास के लोगों ने फर्जी वनकर्मियों को घेर लिया। दोनों के बीच गहमागहमी शुरू हो गई। किसी ने इसकी जानकारी बीट अधिकारी गजेंद्र सिंह को दे दी। लोगों ने बीट अधिकारी गजेंद्र सिंह से फर्जी वनकर्मी की मोबाइल फोन पर बातचीत कराई तो फर्जी वन अधिकारी ने अपने आप को वनकर्मी बताया। शक होने पर गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे उससे पहले ही लोगों ने फर्जी वन कर्मी को वहां से खदेड़ दिया। मौके पर पहुंचने के बाद वन अधिकारी गजेंद्र सिंह ने लकड़ियों को जब्त कर हरिद्वार वन प्रभाग की चौकी में भिजवा दिया है। रेंजर महेश सेमवाल का कहना है कि दो फर्जी वनकर्मी अवैध वसूली करने पहुंचे थे। दोनों का पता लगाया जा रहा है कि कौन फर्जी कर्मी बनकर पहुंचे है। बताया जा रहा है कि फर्जी वनकर्मी बनकर आने वाला एक युवक रिटायर कर्मचारी का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें