फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के बुजुर्ग किसान पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरिद्वार- दिल्ली हाईवे पर कार सवार दिल्ली के एक बुजुर्ग किसान पर दो बाइक पर सवार चार हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। पैर में दो गोली लगने से बुरी तरह जख्मी किसान को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर हवा में हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहे। एसएसपी, एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। इधर, आईसीयू में भर्ती किसान की हालत स्थिर बनी हुई है।
रविवार रात करीब पौने ग्यारह बजे रानीपुर झाल के पास अन्नपूर्णा ढाबे के सामने घटना घटित हुई। दिल्ली के बुराडी निवासी किसान 65 वर्षीय सुशील त्यागी पुत्र जयपाल त्यागी गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। वे उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के त्यागी आश्रम भूपतवाला में ठहरे थे। देर रात अपनी कार में सवार होकर बुजुर्ग वापस दिल्ली के लिए रवाना हुए। रानीपुर झाल के पास पहुंचते ही ओवरटेक कर दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कार रुकवा ली। कार रुकते ही पीछे से दूसरी मोटरसाइकिल भी आ गई। युवकों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दी। किसान ने कार दौड़ानी चाही तो ढाबे के बोर्ड के खंभे से टकराकर कार रुक गई। ढाबा स्वामी के चीखने चिल्लाने पर बाइक सवार चार हमलावर हवा में हथियार लहराते हुए भाग निकलने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

ढाबा स्वामी की सूचना पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने तुरंत जख्मी बुजुर्ग को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पैर में दो गोली लगने की पुष्टि हुई। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ सदर जयदेव आर्य भी अस्पताल पहुंचे। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के दोस्त प्रदीप राणा ने सूचना मिलने पर यहां पहुंचकर सुशील त्यागी के पड़ोसी मनीष, अमर, प्रवीण एवं कृष्ण के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है। पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रहे है।
विज्ञापन



बुजुर्ग पर हत्या के प्रयास का दर्ज है केस
हरिद्वार। बुजुर्ग किसान के खिलाफ हत्या के प्रयास का एक मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। दरअसल बुजुर्ग किसान ने दोस्त प्रदीप राणा से मामूली विवाद होने पर पड़ोसी अविनाश को गोली मार दी थी। तब इन्हें जेल भी जाना पड़ा था। अब, बुजुर्ग ने जिन हमलावरों को पहचाने का दावा करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है उन आरोपियों में से मनीष और अमर उसी युवक अविनाश के भाई है, जिसे गोली मारने का आरोप बुुजुर्ग एवं उसके दोस्त पर है। मुकदमा फिलहाल ट्रायल पर आ चुका है। गोली मारने के पीछे संपत्ति विवाद ही था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें