फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से अवैध संबंध में प्रधान पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। पत्नी से अवैध संबंध रखने और विरोध पर मारपीट के मामले में पुलिस ने पति की शिकायत पर आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला व ग्राम प्रधान को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। घटना एक सप्ताह पुरानी है।
विज्ञापन

गजहड़ा गांव के प्रधान पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध कायम करने का आरोप लगाया था। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा था कि वह रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है। गांव के अन्य लोगों की सूचना के बाद 31 जुलाई की रात जब वह अचानक अपने घर पहुंचा तो प्रधान संदिग्ध अवस्था में उसकी पत्नी के साथ मिला था। इसके विरोध पर प्रधान पक्ष के लोगों ने उसे लाठी-डंडे से पीटा था और बंधक बनाकर घर ले गए, वहां भी पिटाई की गई। जान से मारने की धमकी दी गई थी।
इस संबंध में एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गजहड़ा के ग्राम प्रधान जमील अहमद के खिलाफ पुत्र जुबेर अली के खिलाफ व्यभिचार करने, मारपीट व धमकाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रधान के छोटे भाई शकील अहमद, जुमान, बरकत अली व बुद्धू पर मारपीट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें