फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी शॉप से ठगी कर चेन ली उड़ी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के एक ज्वेलरी शॉप से रविवार को कुछ महिलाएं सोने की तीन चेन उड़ा ले गई। ज्वेलरी वापस रखते समय ज्वेलर्स को चोरी का पता चला। दुकान के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो महिलाएं चेन चोरी करती दिखाई दी। सूचना पर पुलिस ने महिलाओं की पकड़ के लिए चेकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के बीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पर स्थित ज्वेलरी शॉप पर अपराह्न लगभग तीन बजे चार महिलाएं और दो पुरुष आए। उन्होंने ज्वैलर्स अशोक अग्रवाल को बच्चे के कान की बाली और चांदी के कड़े दिखाने को कहा। ज्वैलर्स उन्हें बाली और कड़े दिखाने लगा। इसी बीच महिलाओं ने 3 सोने की चेन पर हाथ साफ कर लिया। कुछ देर बाद वह बाली और कड़े खरीदकर चले गए। अग्रवाल ने बताया कि जब वह ज्वेलरी वापस रख रहे थे, तो 3 चेन गायब मिली। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो महिलाएं चेन निकालते हुए दिखाई दी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी जिले की पुलिस को ठगी की सूचना दे दी गई है। संभावित स्थानों में चेकिंग भी की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें