नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
देवाल (ब्यूरो)। क्षेत्र की एक नाबालिग को भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
थराली के थानाध्यक्ष शशि भूषण जोशी ने बताया कि देवाल क्षेत्र की नाबालिग को तलौर गांव निवासी सूरज राम नाम का युवक भगा ले गया था। मामले में किशोरी के परिजनों ने चौकी पुलिस देवाल में 15 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार शाम मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक थराली-देवाल मोटर मार्ग पर है। ऐसे में पुलिस ने किशोरी के साथ ही युवक को पकड़ लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं मेडिकल परीक्षण के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया।