फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के गैंगस्टर ने दून में बनाई थी संपति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए झारखंड के एक खूंखार गैंगस्टर ने देहरादून में भी संपत्ति बना ली। उसने अपना नाम बदलकर मालसी क्षेत्र में एक फ्लैट खरीद लिया। दून पुलिस को इसका पता तब लगा, जब बुधवार को झारखंड के एक पुलिस अधिकारी तफ्तीश के लिए देहरादून पहुंचे। पता चला कि गैंगेस्टर के खिलाफ झारखंड में हत्या, लूट और रंगदारी आदि के 55 मुकदमे दर्ज हैं। जमशेदपुर पुलिस की शिकायत के बाद गैंगस्टर के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, झारखंड के जमशेदपुर पुलिस के इंस्पेक्टर प्यारेलाल खलखो ने शहर कोतवाली में वहां के गैंगस्टर अखिलेश सिंह के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने बताया कि झारखंड में गैंगस्टर के मुकदमों की विवेचना के लिए एक एसआईटी गठित की गई है। इसमें अखिलेश सिंह का नाम भी शामिल है। उसने रंगदारी के माध्यम से इकट्ठा किए धन से देशभर में कई संपत्तियां खरीदी हैं। इन्हीं में से एक राजपुर क्षेत्र के मालसी स्थित राजपुर रेजीडेंसी में वर्ष 2010 में खरीदा गया फ्लैट भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह फ्लैट उसने अपना नाम अजीत सिंह दिखाकर खरीदा है। उस दौरान अखिलेश ने अजीत सिंह के नाम से सभी दस्तावेज रजिस्ट्री कार्यालय में जमा कराए थे। एसएसआई अशोक राठौर ने बताया कि गैंगेस्टर अखिलेश निवासी जमदेशपुर के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना आदि आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वर्तमान में अखिलेश जिला कारागार जमशेदपुर में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें