फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार युवक की मौत, युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क परिसर में बृहस्पतिवार को खंभे से स्कूटी टकराने पर उसमें सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को दून अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक के मृत घोषित कर दिया। वहीं हालत गंभीर देख युवती की श्री महंत इन्द्रिेश अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान सिरजपाल (21) निवासी घासमंडी, राजपुर और युवती की पहचान प्रियंका निवासी इंद्रबाबा मार्ग थाना राजपुर हुई है। सिरजपाल डीएवी पीजी कॉलेज में बीएससी का छात्र था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी की गति काफी तेज थी। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के खंभे से टकरा गई। हादसे में घायल सिरजपाल की दून अस्पताल में मौत हो गई थी। जबकि प्रियंका का श्री महंत इन्द्रिेश अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें