फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल का आईएमईआई नंबर बदलकर बेचने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमईआई नंबर बदलकर मोबाइल बेचने वाले पकड़े
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
मोबाइल का आईएमईआई नंबर बदलकर बेचने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ ने दबोच लिया है। इनमें एक नाबालिग भी है। एसटीएफ ने दोनों के पास से 32 मोबाइल और आईएमईआई नंबर बदलने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और टेलीग्रॉफी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसटीएफ एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिनों से शहर में मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर बदलकर बेचने की शिकायत मिल रही थी। इस पर एएसपी अजय सिंह और डीएसपी कैलाश पंवार के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। सोमवार शाम इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आरक्षी बृजेंद्र चौहान, कादर खान, सुधीर केसला, मोहन असवाल, दीपक चंदोला की टीम ने दर्शनलाल चौक स्थित किंग्स कम्युनिकेशन पर छापा मारा। टीम को वहां से आईएमईआई नंबर बदला हुआ एक मोबाइल मिला। जिसके आधार पर नूर एनक्लेव, मुस्कान होटल के सामने, आजाद कॉलोनी निवासी बहार अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा एक नाबालिग को भी मामले में निरुद्ध किया गया है। उसके खिलाफ जुवेनाइल एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभलकर खरीदें पुराना मोबाइल
एसएसपी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि चोरी के मोबाइलों के आईएमईआई नंबर बदलकर उन्हें फिर से बेचा जाता है। इसके चलते चोरी के मोबाइल का पता नहीं लग पाता। इसका प्रयोग ज्यादातर संगठित साइबर अपराधों में किया जाता है। ऐसे में लोग इस्तेमाल किए हुए मोबाइल खरीदते समय सही आईएमईआई नंबर की जानकारी और असली रसीद जरूर लें। रसीद की पुष्टि भी संबंधित मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर से करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें