फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पटेलनगर थाना क्षेत्र के माजरा में शुक्रवार रात करीब नौ बजे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे को लेकर एक प्राइवेट चिकित्सक के पास जा रही थी। हादसे में घायल बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

आईएसबीटी चौकी प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी के अनुसार शुक्रवार रात करीब नौ बजे माजरा में सहारनपुर रोड पर स्थानीय लोगों को एक महिला और बच्चा घायल अवस्था में मिले थे। लोगों ने दोनों को श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब 11 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की पहचान कर्मवती पत्नी सूरजमल निवासी भुत्तोवाली चंद्रबनी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कर्मवती शुक्रवार को काफी दिनों से बीमार चल रहे बेटे को लेकर एक प्राइवेट चिकित्सक के पास जा रही थीं। क्लीनिक जाते समय किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी थी। माजरा क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें