पिरान कलियर। फरार प्रेमी युगल की तलाश में फोन लोकेशन के आधार पर बदायूं पुलिस ने कलियर क्षेत्र में दबिश दी। युवक के खिलाफ बदायूं के थाना कुंवरगांव में अपहरण का मुकदमा दर्ज है।
जिला बदायूं के थाना कुंवरगांव के एसआई शेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बृहस्पतिवार को कलियर पहुंची। टीम ने प्रेमी युगल की तलाश में कलियर क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी की। एसआई शेर सिंह ने बताया कि कुमरगांव जिला बदायूं से करीब दो माह पूर्व एक युवक अपने साथ किशोरी को लेकर फरार हो गया है। कुंवरगांव थाने में युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज है, जिसकी फोन लोकेशन कलियर क्षेत्र में मिल रही है। इस पर बृहस्पतिवार को कलियर क्षेत्र में दबिश देकर फरार प्रेमी युगल की तलाश की जा रही है। (ब्यूरो)