फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर शिक्षक दंपति से हड़पे 12.60 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बसंत विहार में गैरसैंण में तैनात शिक्षक दंपति से जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख 60 हजार रुपये हड़प लिए। एसआईटी जांच रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दंपति और उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा कर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बसंत विहार थानाध्यक्ष हेमंत खंडूडी ने बताया कि विजय चमोली और उनकी पत्नी गैरसैंण में शिक्षक हैं। बसंत विहार की देवेंद्र कुमार अरोड़ा ने पत्नी और बेटे आयुष अरोड़ा के साथ मिलकर शिक्षक दंपति से एक जमीन का सौदा किया था। एडवांस के तौर पर शिक्षक दंपति ने 12 लाख 60 हजार रुपये की रकम उन्हें दे दी। इसी बीच शिक्षक दंपति को पता चला कि यह जमीन कांवली रोड पर रहने वाले किसी दूसरे व्यक्ति की है। अरोड़ा दंपति जमीन के फर्जी दस्तावेज बना रखे हैं। इसके बाद शिक्षक विजय चमोली ने धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल से की। आईजी के आदेश पर जांच एसआईटी भूमि को सौंपी गई। एसआईटी जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर धोखाधड़ी और गाली-गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें