फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटरिंग का काम दिलाने के नाम पर ठगे आठ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून काठगोदाम शताब्दी ट्रेन में कैटरिंग का ठेका दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने फर्जी कागजात दिखाकर कई बार में अलग-अलग बैंक खाते में आठ लाख रुपये जमा कराए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आशीष बलोदी निवासी मोहकमपुर ने डालनवाला थाने में आशुतोष श्रीवास्तव निवासी पटना बिहार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आशुतोष ने आशीष भाई से मुलाकात की और रेलवे में कैटरिंग का ठेकेदार होने की बात बताई। बातचीत के दौरान दून काठगोदाम शताब्दी में कैटरिंग का ठेका लेने के बाबत स्थानीय साझीदार की जरूरत बताई। साझेदारी पर सहमति बनने पर आशीष ने आशुतोष से संपर्क कर बतौर टोकन मनी 51 हजार रुपये बैंक खाते में जमा करा दिए। इसके बाद आशुतोष ने बीते सितंबर में आशीष को राजपुर रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां आशुतोष ने कुछ कागजात दिखाए, जिसमें 12.60 लाख रुपये कैटरिंग ठेके के लिए जमा कराने का जिक्र था। कागजातों पर यकीन करने के बाद आशीष ने आशुतोष के कहने पर अलग-अलग खातों में कुल आठ लाख रुपये जमा करा दिए। आशुतोष ने दिसंबर में ठेका मिलने की बात कही थी, लेकिन इसी बीच आशुतोष ने फोन बंद कर लिया। शक होने पर आशीष ने आशुतोष श्रीवास्तव के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें