फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई सौ ग्राम चरस बरामद, एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गुरुवार की रात्रि को पुलिस ने शहर के कुरैशियान मोहल्ले के एक युवक को गिरफ्तार करके उसके पास से 250 ग्राम चरस बरामद की है। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल हो गया है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे शहर के मोहल्ला कुरैशियान में ही कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसने नाम शाहिद बताया। उसके पास 250 ग्राम चरस बरामद की गई है। उसके साथ एक युवक और भी था, जो पुलिस को देखकर भाग निकला। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस क्षेत्राधिकारी डा.केके सरोज ने भी पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह गिरफ्तार आरोपी के फरार साथी का नाम सालिम बताया जा रहा है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें