फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले 15 प्रतिष्ठानों के खिलाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सड़क किनारे अतिक्रमण कर यातायात को बाधित करने के आरोप में 29 दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अभियान चलाकर शहर के नामी प्रतिष्ठानों से लेकर आम दुकानदारों तक के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए।
बुधवार को यातायात पुलिस ने थाना पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कोतवाली नगर, डालनवाला, नेहरू कॉलोन और कैंट आदि थाना क्षेत्र में कई जगहों पर कार्रवाई की। एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 29 ऐसे प्रतिष्ठान सामने आए, जिन्होंने किसी न किसी कारण से सड़क किनारे अतिक्रमण किया था। ऐसे में इन सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई को कहा गया। इस दौरान विभिन्न थानों में पुलिस ने इन प्रतिष्ठानों के मालिकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए।
विज्ञापन

--
इन पर हुई कार्रवाई
थाना नेहरू कॉलोनी
मुससिर पुत्र साजिद निवासी अजबपुर माता मंदिर रोड, जयपाल सिंह पुत्र कलीराम निवासी मोथरोवाला रोड, अमित कुमार जैन पुत्र विजेंद्र कुमार जैन निवासी बद्रीपुर जोगीवाला, दीपिका पांडे पत्नी सुशील पांडे निवासी 303 शास्त्रीनगर थाना नेहरू कॉलोनी।
--
शहर कोतवाली
अंग्रेजी शराब के ठेकेदार सचिन कर्णवाल बिंदाल, द बफे ट स्नैक्स शॉप के मोहन जोशी पुत्र विष्णुदत्त जोशी, निवासी राजपुर रोड, अरोरा रेस्टोरेंट के विनय अरोरा पुत्र सुरेंद्र अरोरा निवासी चकराता रोड, एलोरा बेकर्स के सुरेंद्र गुलाटी पुत्र किशन लाल गुलाटी, राजपुर रोड, एलोरा फास्ट फूड के अनुपम गुलाटी पुत्र ओमप्रकाश गुलाटी, राजपुर रोड, अंग्रेज शराब के ठेकेदार गणेश नेगी, गांधी पार्क के पास, शराब ठेकेदार देशराज पुत्र कश्मीरी लाल, घंटाघर शामिल हैं।
विज्ञापन

--
थाना डालनवाला
राजपुर रोड स्थित दयाल मोटर्स के अजय कपूर पुत्र आरसी कपूर, राजपुर रोड स्थित मेहता ऑटो सेंटर के अनूप मेहता पुत्र किशनलाल मेहता, राजपुर रोड स्थिथ क्लासिक ऑटोमोबाइल के अशोक कुमार शर्मा पुत्र महेंद्र शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
--
थाना कैंट
बिंदाल पुल से बल्लूपुर चौक तक 15 प्रतिष्ठानों की ओर से सड़क पर अस्थायी अतिक्रमण और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें