फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MDDA का फ्लैट दिलाने के नाम पर दंपति ने ठगे साढ़े दस लाख

Thu, 14 Apr 2016 05:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
एमडीडीए के फ्लैट दिलाने के नाम पर करीब 10.50 लाख रुपये ठगने के मामले में प्रापर्टी डीलर और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में सीएम के पीए से करीबी रिश्ते होने की बात बताई गई थी, लेकिन तहरीर में इसका कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
विज्ञापन


निरंजनपुर निवासी उमा मिश्रा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि उन्होंने एमडीडीए फ्लैट के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान किरायेदार कपिल नागर ने उन्हें सेटिंग होने की बात कहकर फ्लैट दिलाने का झांसा दिया। बाकायदा एंग्रीमेंट कर रकम वसूल ली गई।

करीब नौ लोगों से 10 लाख रुपये लिए गए हैं। इसी बीच कपिल नागर गायब हो गया। रकम वापसी का दबाव बनाने पर उसकी पत्नी अभद्रता कर रही है। एसएसआई संजय कुमार ने बताया कि नागर की पत्नी ने पहले पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लावारिस बालक मिला
पटेलनगर कोतवाली के लाल पुल के पास से चार साल का बालक लावारिस अवस्था में घूमता हुआ मिला है। बालक अपना नाम रवि और पिता का नाम हीरा बता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें