फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: युवक ने महिला पर फेंका लाल रंग का तरल पदार्थ, बोला-साथ नहीं चलोगी तो तेजाब भी है मेरे पास

Wed, 27 Sep 2023 01:10 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पुलिस के अनुसार महिला विधवा है। एक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड है। वह रोज अपने काम पर आती-जाती है। सुनील भट्ट नाम का युवक उससे अक्सर छेड़खानी करता है। 19 सितंबर को उसने महिला का रास्ता रोका उस पर पीले रंग का तरल पदार्थ फेंक दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काम पर जा रही एक महिला को रोककर युवक ने उससे छेड़खानी की। यही नहीं उसने महिला पर तेजाब बताकर लाल रंग का तरल पदार्थ फेंक दिया। इससे घबराई महिला वहीं सड़क पर गिर गई। महिला ने अपने भाई को मौके पर बुलाया तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना सोमवार को कांवली रोड पर हुई। महिला के अनुसार आरोपी उसके साथ पहले भी इस तरह की घटना कर चुका है। पुलिस के अनुसार महिला विधवा है। एक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड है। वह रोज अपने काम पर आती-जाती है। सुनील भट्ट नाम का युवक उससे अक्सर छेड़खानी करता है।

विज्ञापन


19 सितंबर को उसने महिला का रास्ता रोका उस पर पीले रंग का तरल पदार्थ फेंक दिया। इससे महिला की वर्दी खराब हो गई। महिला ने शोर मचाया तो युवक वहां से भाग गया। आरोपी युवक ने सोमवार को फिर कांवली रोड पर महिला का रास्ता रोक लिया और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा।

घबराकर जमीन पर गिर गई महिला

आरोप है कि महिला ने जब इसका विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। उसने अपनी जेब से एक बोतल निकाली और उसमें भरा लाल रंग का तरल पदार्थ महिला पर फेंक दिया। बोला कि यह तेजाब है। महिला वहीं पर घबराकर जमीन पर गिर गई। युवक बोला कि उसके पास तेजाब भी है।

विज्ञापन

घबराई महिला ने अपने भाई को किया फोन
यदि उसके साथ नहीं चलेगी तो वह तेजाब डाल देगा। घबराई महिला ने अपने भाई को फोन किया। तब तक वहां पर लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर युवक वहां से भाग गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि युवक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...पर्यटन दिवस:  गोवा और केरल की तर्ज पर बनेगी उत्तराखंड पर्यटन पुलिस, फिलहाल 100 पुलिसकर्मियों को मिलेगी ट्रेनिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें