फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख रुपये ठगने वाला साइबर ठग पश्चिम बंगाल से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। चंपावत के एक व्यक्ति के खाते से 30 लाख रुपये निकालने के आरोपी को एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह रकम इंटरनेट बैंकिग के जरिये निकाली थी। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
विज्ञापन

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चंपावत के व्यक्ति ने साइबर थाने में शिकायत की थी कि उनके इंटरनेट बैंकिंग का एक्सेस हासिल कर खाते से 30 लाख रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में पिछले साल दिसंबर में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि जिन नंबरों से फोन या एसएमएस किए गए हैं वे सब पश्चिम बंगाल क्षेत्र के हैं। यह धनराशि दो खातों में ट्रांसफर की गई थी। इन खातों के विवरण के पता चला कि धनराशि एक अन्य खाते में भेजी गई है। तीसरे खाते में एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा के लेनेदेन का पता चला। इस प्रकरण में इंस्पेक्टर विकास भारद्वाज के नेतृत्व में टीम को लगाया गया। इसमें एक आरोपी को पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने खुद का नाम अनिकेत चक्रवर्ती निवासी प्रताप किटया रोड बारासात, नोआ पारा, 24 परगना, पश्चिम बंगाल बताया।
पूरे गिरोह का सरगना है अनिकेत
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला कि अनिकेत ही पूरे गिरोह का सरगना है। उससे पूछताछ के आधार पर कुछ और नाम भी सामने आए हैं। आरोपियों की तलाश में टीम अब भी पश्चिम बंगाल में ही डेरा डाले हुए है। जल्द ही कुछ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें