फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने का झांसा दे ठगे सात लाख, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कम ब्याज दरों पर लोन दिलाने का झांसा देकर एक महिला से सात लाख रुपये ठगने वाले जालसाज को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है। एसटीएफ ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर साइबर थाना देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला का आरोप कि उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया था। व्यक्ति ने खुद को रिलायंस कंपनी का प्रतिनिधि बताया और तीन प्रतिशत ब्याज पर 15 लाख रुपये का लोन दिलाने की बात कही। महिला और उनके पति कथित प्रतिनिधि के झांसे में आ गए। कॉल करने वाले ने उनके पहचान संबंधी दस्तावेज और शुल्क मांगा। इसके बाद कथित प्रतिनिधि ने एक लोन स्वीकृति से संबंधित लेटर उन्हें भेजा और कुछ धनराशि की मांग की।
जैसे-जैसे कथित प्रतिनिधि उनसे रुपये मांगते थे वैसे ही पति-पत्नी उन्हें रकम दे दिया करते थे। कुल मिलाकर अलग-अलग खातों में सात लाख रुपये जमा कर दिए गए। तंग आकर जनवरी में साइबर थाने में जब यह शिकायत साइबर थाने पहुंची तो मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर देवेंद्र नबलियाल ने जांच की तो पता चला कि इनमें खाता और मोबाइल नंबर अलग-अलग राज्यों के हैं। इस बीच जानकारी मिली कि जिस कथित प्रतिनिधि ने उनसे रुपये मांगे थे वह ऋषिकेश में उन्हें मिलने आने वाला है। इस पर एसटीएफ ने नटराज चौक से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम मयंक कपूर निवासी वार्ड नंबर 24, जगदीश कॉलोनी, रोहतक हरियाणा है।
विज्ञापन

विज्ञापन के माध्यम से देते हैं प्रलोभन
आरोपी मयंक ने पूछताछ में बताया कि वह और उनके साथी अखबरों, सोशल मीडिया, वेबसाइट आदि पर विज्ञापन देते हैं। यह विज्ञापन मुद्रा लोन, रिलायंस लोन आदि का दिया जाता है। इसमें जो लोग फंसते हैं वह उन्हें कॉल करते हैं। कॉल के लिए उन्होंने जम्मू कश्मीर, गुजरात, हरियाणा आदि प्रदेेशों के मोबाइल नंबर लिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें