फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime: भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास गला रेतकर व्यक्ति की हत्या, पति का हाल देख कांप गई पत्नी की रूह

Mon, 27 Nov 2023 03:18 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

लोगों ने एक शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना पर महिला भी वहां शव देखने चली गई। वहां देखा कि शव उसके पति का है। उसका गला काटा हुआ था। पास में ही चाकू पड़ा था।
विज्ञापन
मृतक शंभू इसी मकान पर किराए पर रहता था। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माणाधीन भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। एसएचओ राजेश साह ने बताया कि व्यक्ति की पहचान शंभू उम्र करीब 39 वर्ष के रूप में हुई है। किसी धारदार हथियार से गला रेता गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


शंभू रंगाई पुताई का काम करता था। रविवार शाम पांच बजे वह घर आ गया था। इसके बाद छह बजे फोन आया तो वह बाहर चला गया। 15 मिनट बाद पत्नी ने फोन किया तो एक घंटी गई और फिर फोन बंद हो गया। रात भर शंभू घर नहीं लौटा।

ये भी पढ़ें...उत्तरकाशी की सुरंग पर शिव कृपा: दिखी आकृति...लोग बोले- मजदूरों की रक्षा करने आ गए भोलेनाथ

 

सोमवार सुबह कुछ लोगों ने एक शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी तो शंभू की पत्नी निर्मला भी वहीं चली गई। उसने देखा कि शव उसके पति का है। उसका गला काटा हुआ था। पास में ही चाकू पड़ा था। गला इतना गहरा कटा था कि आहार नली में रात में खाए चिकन चावल भी दिख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें