तीनों को जेल भेज दिया गया
इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली तो एक कार वहां पर खड़ी दिखाई दी। इस कार का पीछा करते हुए पुलिस रेलवे स्टेशन के पास एक बारात घर तक पहुंच गई। यहां इस कार में बैठे तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया। इन्होंने अपने नाम रजत जयसवाल निवासी फ्रूट गार्डन, फरीदाबाद, चिराग कुमार निवासी एनआईटीएस, फरीदाबाद और देवेंद्र सिंह निवासी महेंद्र गढ़ अलीगढ़ उत्तर प्रदेश बताए। लाइसेंसी रिवाल्वर रजत जायसवाल की थी। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया है। उनके खिलाफ आकाश की शिकायत पर कोतवाली में जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें...श्रीनगर में बवाल: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, मजदूर, मिस्त्री सहित बाहरी लोगों को पीट-पीटकर भगाया
साले की प्री-वेडिंग शूटिंग की बुकिंग को आया था रजत
रजत हरियाणा के फरीदाबाद में वकालत करता है। नवंबर में उसके साले की शादी है। इसके लिए वह देहरादून में प्री-वेडिंग शूट की लोकेशन देखने और बुकिंग के लिए आया था। उसके साथ में फोटोग्राफर भी था। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।