कमरे से मिले थे होटल के बिल और सुमित की आईडी
घटना के बाद सुमित के कमरे से बहुत से साक्ष्य मिले थे। सुमित किशोरी को खेलों में प्रतिभाग करने के लिए जो लेटर भेजता था उस पर अध्यापिकाओं के नाम लिखे होते थे। इससे परिजनों को लगता था कि उनकी बेटी किसी महिला शिक्षक के साथ जा रही है, लेकिन सुमित उसे खुद अपने साथ कभी दिल्ली तो कभी मसूरी कई जगह ले गया।
किशोरी के कमरे से दिल्ली के एक होटल के बिल भी मिले थे। सुमित की आईडी आदि भी वहां से बरामद हुई थी। डायरी में भी उसने सुमित पर कई आरोप लगाए थे, जिसकी लिखावट की फोरेंसिक जांच कराई गई थी।