फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: क्रिकेटर स्नेह राणा के कोच गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, जहर खाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेटर स्नेह राणा के कोच नरेंद्र शाह को शुक्रवार शाम गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने जहर खाया है। दून अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने जहर क्यों खाया, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। देर रात तक वह पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं थे।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले को एक कोच के बारे में सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है। नरेंद्र शाह देहरादून में लिटिल मास्टर क्लब चलाते हैं। वह चमोली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भी हैं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे उन्हें दून अस्पताल लाया गया था। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोबाल ने बताया कि उनकी हालत देखते हुए इमरजेंसी से तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।
हालत देखकर लग रहा है कि उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। उन्हें वेंटिलेटर पर फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनका बयान लेना चाहा। शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि नरेंद्र शाह बयान देने की हालत में नहीं थे। होश में आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। देर रात तक उनके जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें