फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: क्रिकेटर स्नेह राणा के कोच संदिग्ध हालात में अस्पताल में भर्ती, जहर खाने की आशंका

Sat, 25 Mar 2023 12:14 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

मामले को एक कोच के बारे में सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है। शाह दून में लिटिल मास्टर क्लब चलाते हैं।
विज्ञापन
दून अस्पताल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर स्नेह राणा के कोच नरेंद्र शाह को शुक्रवार शाम गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने जहर खाया है। उन्होंने जहर क्यों खाया, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। रात तक वह पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं थे।

विज्ञापन

Rishikesh: सहारनपुर के युवक ने विदेशी महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर किया जान से मारने का प्रयास

वहीं, मामले को एक कोच के बारे में सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है। शाह दून में लिटिल मास्टर क्लब चलाते हैं। वह चमोली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भी हैं। शुक्रवार शाम सात बजे जब उन्हें दून अस्पताल लाया गया, उनके मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोबाल ने बताया कि उनकी हालत देख इमरजेंसी से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। उन्हें वेंटिलेटर पर फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है। शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें