फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: क्रिकेटर कुलदीप की शादी की तैयारी जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी की तैयारी जोरों पर है। होटल द सवाय को सजाया जा रहा है। कुलदीप यादव अपनी दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को मसूरी में सात फेरे लेंगे।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव और वंशिका सिंह परिवार सहित 12 मार्च को मसूरी पहुंच रहे हैं। 13 मार्च को हल्दी-मेहंदी की रस्म होंगी। होटल में करीब 80 कमरे बुक किए गए हैं। शादी समारोह के दौरान दो दिन तक किसी भी पर्यटक को होटल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। कुलदीप की शादी में परिवार, करीबी दोस्तों के साथ ही क्रिकेट जगत की प्रमुख हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक कुलदीप यादव को खूब बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें