फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर अमित मिश्रा ने कॉर्बेट में किया बाघों का दीदार, कहा-जल्द टीम इंडिया में करेंगे वापसी

Mon, 13 Jan 2020 09:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रामनगर

सार

  • रामनगर भ्रमण के बाद भारतीय क्रिकेटर दिल्ली रवाना
  • फिलहाल आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल से खेलेंगे
विज्ञापन
क्रिकेटर अमित मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने कहा कि वह जल्द भारतीय टीम में वापसी करेंगे। फिलहाल, वह आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल से खेलेंगे और अपना 100 फीसदी देंगे। कॉर्बेट में जंगल सफारी के दौरान बाघ दिखने से वह बेहद उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन


क्रिकेटर अमित मिश्रा दोस्त बाबला चौधरी, भतीजे प्रिंस के साथ कॉर्बेट भ्रमण पर आए थे। अमित मिश्रा ने सोमवार को कॉर्बेट मोर्टल होटल में लंच किया और कुछ बच्चों को बैट पर ऑटोग्राफ भी दिए।

उन्होंने बताया कि वह पहली बार कॉर्बेट पार्क घूमने आए। ढिकाला जोन में उन्हें चार बाघ दिखे। इससे वह उत्साहित दिखे। नौ जनवरी को रामनगर पहुंचे अमित मिश्रा सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल आईपीएल पर फोकस : मिश्रा

क्रिकेट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी उनका पूरा ध्यान आईपीएल पर है। इस साल दिल्ली कैपिटल को जिताने में वह अपना बेस्ट देंगे। आईपीएल के लिए फरवरी से प्रैक्टिस सेशन शुरू होने वाला है। बढ़ती उम्र वापसी में बाधक बनने पर उन्होंने कहा कि टीम में उनसे उम्रदराज खिलाड़ी खेल रहे हैं।

उन्हें उम्मीद है कि आईपीएल में वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे और प्रदर्शन के आधार पर ही वह टीम इंडिया में वापस लौटेंगे। अमित मिश्रा ने आखिरी टी-20 मैच 1 फरवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें