आकाश और सौरव की घातक गेंदबाजी के दम पर दून ग्लोबल स्कूल ने द्वितीय पतिदास मेमोरियल जीटीएम चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में 10 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में एसडी बट्ट स्पोर्ट्स एकेडमी 20 रन से जीतने में सफल रही।
दून ग्लोबल स्कूल में पहला मैच दून ग्लोबल और उत्तराखंड टाइगर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड टाइगर को मात्र 7 रन पर टीम को पहला झटका लगा। टीम का कोई भी बल्लेबाज दून ग्लोबल स्कूल के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका और पूरी टीम 11.3 ओवर में 40 रन पर सिमट गई। रतन ने सबसे अधिक 9 रन बनाए, जबकि 12 रन अतिरिक्त में बने। दून ग्लोबल के आकाश ने 2 ओवर में 4 रन देकर 4 विकेट, सौरव ने 3 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
जवाब में दून ग्लोबल स्कूल ने 3 ओवर में बिना विकेट गवांए लक्ष्य हासिल कर लिया। तिलब ने 26, विकास ने 6 रन बनाए। दूसरे मैच में एसडी बट्ट स्पोर्ट्स एकेडमी का सामना आरआर पाल क्रिकेट एकेडमी से हुआ। एसडी बट्ट स्पोर्ट्स एकेडमी ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में 129 रन बनाए।
रोमिल ने 30, अंगल ने 27 रन बनाए। आरआर पाल क्रिकेट एकेडमी के संदीप, योगेश, अभिषेक ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में एसडीबट्ट स्पोर्ट्स एकेडमी ने 4 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। ओमकार ने 60, पंकज ने 17 रन बनाए।