फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून ग्लोबल ने जीता मुकाबला

Thu, 07 Nov 2013 11:40 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड यूथ 20-20 क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही क्रिकेट प्र्रतियोगिता में दून ग्लोबल स्कूल व उत्तराखंड टाइगर्स के बीच मुकाबला खेला गया। दून ग्लोबल स्कूल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उत्तराखंड टाइगर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। दून ग्लोबल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। दून ग्लोबल की ओर से प्रणय ने सर्वाधिक 31 रन बनाए जबकि रूप सिंह 26 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

उत्तराखंड टाइगर्स की टीम में राहुल ने सर्वाधिक तीन विकेट लिया। 168 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी उत्तराखंड टाइगर्स की टीम की शुरुआत खराब रही। अंकित शून्य पर आउट हो गए। बल्लेबाज एस भंडारी के 52 रन भी टीम को हार से नहीं बचा पाए। पूरे ओवर समाप्त होने तक टीम महज 125 रन ही बना पाई और मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मैच में दून ग्लोबल की टीम ने जीओजी झाजरा को हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें