फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेक्शन के नाम पर झांसे में न आएं, रिपोर्ट दर्ज कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सितंबर माह से घरेलू टूर्नामेंट शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए अगस्त में टीम चयन को लेकर ट्रायल शुरू होंगे। ऐसे में युवाओं से रिश्वत लेकर उत्तराखंड टीम में सलेक्शन का सपना दिखाकर फर्जीवाड़े की आशंका भी है। इसे लेकर बीसीसीआई ने स्थानीय युवाओं के लिए अपील जारी की है।
विज्ञापन

बीसीसीआई के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति टीम में सलेक्शन के नाम पर किसी तरह की फीस मांगे तो उससे सावधान हो रहें। बीसीसीआई किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लेती है और खिलाड़ियों का चयन सिर्फ उनके प्रदर्शन के आधार पर होता है। बीसीसीआइ के स्टेट कोर्डिनेटर अमित पांडे ने बताया कि कई राज्यों में खिलाड़ियों को राज्य टीम में शामिल करने का झांसा देकर ठगी के कुछ मामले सामने आए हैं। कुछ मामलों में तो कोच भी शामिल रहे। यदि कोई व्यक्ति सलेक्शन के लिए किसी भी तरह के शुल्क देने की मांग करता है तो उसके खिलाफ एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें